समाज कार्य विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
बलिया । विश्व आत्महत्या निवारण दिवस के अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्याल के समाज कार्य विभाग द्वारा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आईटी की छात्राओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. नरेंद्र शुक्ला के संरक्षण एवं समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के दिशा-निर्देशन में किया गया।…


