बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू,राहत सामग्री का किया वितरण

Spread the love

बांसडीह (बलिया)। सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों सुल्तानपुर, कोलकला, महाराजपुर और चांदपुर में बुधवार को सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पीडीए वर्ग के जिन लोगों को परेशानी हो रही है, वहां पहुंचकर तत्काल मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ही वह बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित लोगों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। राहत वितरण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि यदि किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को किसी तरह की परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपनी क्षमता के अनुसार वह हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, भूपेंद्र यादव, ध्रुव सिंह, योगेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *