सेवा संकल्प पखवाड़ा (नशा मुक्ति) के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सेवा रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Spread the love

बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा संकल्प पखवाड़ा (17 सितंबर – 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य सेवा रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल जी के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के माधव शैक्षणिक भवन से प्रारंभ होकर रैली पूरे परिसर और शहीद स्मारक तक गई। रैली में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग लिया। छात्रों ने नशे को ना और खुशियों को हां  आदि जैसे नारों के साथ नशा मुक्त जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारो

रैली के समापन के उपरांत विश्वविद्यालय के प्रांगण में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों-कर्मचारियों को सेवा और *नशा मुक्त भारत* संकल्प की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रेम भूषण यादव, डॉ अभिषेक मिश्र एवं डॉ सौम्या तिवारी ने किया ।

इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ रजनी चौबे, डॉ विवेक कुमार, डॉ संध्या, विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *