मर्डर का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार:ईंट और खून से सने कपड़े बरामद

Spread the love

बलिया। संवाददाता सहतवार पुलिस ने उदंहा गांव के पूर्व प्रधान राम व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव में नवासे में रह रहे दो आरोपियों शिवम वर्मा व गोपाल वर्मा को त्रिकालपुर अतडरिया तिराहा से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी में गोपाल सहतवार थाना के उदंहा गांव में ही नियुक्त चौकिदार है।
एसओ प्रशांत चौधरी ने बताया कि पूर्व प्रधान से गोपाल का पहले से ही जमीन को लेकर पुराना विवाद है।कई बार मारपीट की घटना भी हो चुकी है।चूंकि दोनो आरोपी गांव में नवासे पर है।इस लिए पूर्व प्रधान का कटुतापूर्ण संबंध था।इसी से कुपित होकर घटना की रात दोनो पूर्व प्रधान के ट्यूबेल स्थित झोपड़ी पर गए तथा ईट से सिर को कुच डाला और खून से सना कपड़ा व ईट छुपा कर गायब हो गए।पुलिस शक के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो घटना खुल गयी और आरोपियो ने ईट और खून से सना कपड़ा भी बरामद करवा दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा स्वाट टीम प्रभारी विश्वनाथ यादव,एसआई अजय साह, एसआई दिनेश कुमार विश्वकर्मा,हरिन्द्र पटेल,स्वाट टीम अमरदेव, दिलीप पाठक,विकास सिंह,सूर्य प्रकाश यादव,मनोज कुमार,अरविंद कुमार,अवनीश यादव,शरीफ अंसारी,महिला कांस्टेबल सोनी शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *