वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त पेंशनरों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Spread the love

बलिया। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे द्वारा जनपद के समस्त पेंशनरों एवं उनके परिजनों के लिए एक संदेश जारी कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पेंशनर्स हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में राष्ट्र और समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन और कोषागार विभाग वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनभोगियों की सुगमता, सम्मान और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कोषागार कार्यालय निरंतर प्रयासरत है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाणीकरण) जमा करने की प्रक्रिया को भी सुगम बनाया गया है, ताकि हमारे बुजुर्गों को लंबी कतारों में न खड़ा होना पड़े। संदेश के अंत में उन्होंने अपील की कि यह प्रकाश पर्व सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। साथ ही, कोषागार कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पेंशनरों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। दीपावली के पूर्व संध्या पर इस उल्लासपूर्ण अवसर के दौरान पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों ने श्रीलक्ष्मी गणेश का फोटो देते हुए शुभकामनाएं दी। इस आत्मीय पहल के लिए बुजुर्ग पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर बी एन पांडेय, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र चतुर्वेदी, सुरेंद्र शुक्ल, अनिरुद्ध सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, डा श्रीराम सिंह, आबिद अली, भागवत पांडेय, महेंद्र शर्मा, धनंजय पांडेय, सुरेंद्र तिवारी तथा प्रताप नारायण उपाध्याय, सौरभ कुमार पांडेय जिला संगठन आयुक्त आदि मौजूद रहे।

राजीव शंकर चतुर्वेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *