दो लापता नाबालिग किशोरियों की तलाश में पुलिस, मुकदमा दर्ज

Spread the love

बांसडीह । कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग किशोरियां गायब हो गई है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही हैं। 21 जुलाई को दोनों किशोरियां अचानक लापता हो गई थीं, जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार 23 जुलाई को पुलिस से शिकायत की गई। पहले मामले में, एक किशोरी दोपहर के समय अपने विद्यालय से स्थानान्तरण प्रमाण पत्र लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।परिजनों ने उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों के यहां काफी पूछताछ की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
वहीं दूसरे मामले में, उसी दिन एक अन्य किशोरी अपने क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोकटी निवासी भानू प्रताप सिंह उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी और किशोरी को बनारस रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में देखा गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से लोकेशन ट्रेस कर किशोरियों की जल्द से जल्द बरामदगी में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *