रंगोली व थाल सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा में शनिवार को रंगोली एवं थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों एवं कलात्मक थाल सजावट के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास एवं कलात्मक अभिरुचि को विकसित करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अनुराग बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम में सौम्या वर्मा, अनामिका चौहान, रिया एवं डंपी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख सहयोगियों में चंद्रशेखर यादव, श्वेता सिंह एवं नीलम सिंह शामिल रहे। निर्णायक मंडल में रंजीत कुमार सिंह, सुमंत ठाकुर एवं मारकंडे वर्मा रहे।प्रतियोगिता ने विद्यालय परिसर में उत्साह एवं रचनात्मकता का वातावरण निर्मित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *