रसड़ा(बलिया)। सन फ्लावर पब्लिक स्कूल रसड़ा में दीपावली की पूर्व संध्या पर पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के अयोध्या आगमन का दीप प्रज्जवलित कर छात्र-छात्राओं के द्वारा सफल मंचन किया गया | मंचन के दौरान रीक्षराज जामवंत गुरु वशिष्ट, विभीषण अंगद, नल-नील, प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं सीता माता के रूप में बच्चों ने उनके स्वरूप में सराहनीय प्रस्तुति की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट एनपी श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन के साथ-साथ अपनी संस्कृति को जोड़ते हुए त्रेता युग के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने श्रीराम स्तुति, उनके अयोध्या आगमन गीत, रामचंद्र जी की आरती का लाभ उठाया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिवार राममय, हो गया था।
पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के अयोध्या आगमन का सफल मंचन


