स्व. कुबेर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में कंबल व अन्य सामग्री वितरित

Spread the love

बलिया। ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक स्व. कुबेर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार के सदस्यों ने वृद्धाश्रम, गड़वार (बलिया) में कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जरूरतमंद बुजुर्गों को सामग्री प्रदान कर उनके प्रति संवेदना एवं सेवा भाव व्यक्त किया गया।

स्व. कुबेर दुबे ग्राम दिधार के निवासी थे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक प्रयास रहा। इस पहल के माध्यम से परिवार ने जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *