विकसित भारत चैलेंज ट्रैक की क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन 

Spread the love

बलिया । विकसित भारत चैलेंज के अन्तर्गत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांकः 17 अगस्त से 30 सितम्बर, 2026 तक किया जा रहा है।जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्र एवं विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण नाथ यादव ने जिले के विभिन्न कॉलेजों में भ्रमण किया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के विकसित भारत चैलेन्ज ट्रैक की क्विज प्रतियोगिता में अधिकाधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने सबसे पहले सतीश चन्द्र कालेज में भ्रमण किया। प्राचार्य प्रो. बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय के साथ शिक्षकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के साथ संवाद किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए टीम ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद टीम ने नगर के श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कालेज एवं कुंवर सिंह पीजी कालेज के प्राचार्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करके विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *