आर्यावर्त विद्यापीठ में चोरी,कंप्यूटर-लैपटॉप समेत हजारों का सामान पार

Spread the love

लालगंज (बलिया) । दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज–दलकी मार्ग स्थित आर्यावर्त विद्यापीठ, लालगंज में शुक्रवार देर रात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर कार्यालय का ताला तोड़ दिया और कंप्यूटर, एलसीडी, इन्वर्टर, लैपटॉप, हेडफोन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। भारी वजन होने के कारण चोर बैटरी को विद्यालय के बाहर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
चोरों ने विद्यालय परिसर में लगे समरसेबल पंप को भी निकालने का प्रयास किया। इसके लिए तार काट दिए, लेकिन सफल नहीं हो सके और उसे वहीं छोड़कर चले गए।
शनिवार सुबह जब शिक्षक रोज की तरह विद्यालय पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए तो कार्यालय का ताला टूटा मिला तथा कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। कंप्यूटर, एलसीडी, इन्वर्टर, चार्जर समेत कई उपकरण गायब थे। यह देखकर शिक्षकों ने तत्काल विद्यालय के प्रबंधक सतेन्द्र सिंह को सूचना दी।
प्रबंधक ने विद्यालय कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद दोकटी थाना पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिव मूर्ति तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *