“नमस्कार मेधा सम्मान 2026” में 75% से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नमस्कार फाउंडेशन तथा ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में “नमस्कार मेधा सम्मान 2026” का आयोजन जिला पंचायत सभागार, बलिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 75…


