हाथी-घोड़े और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस

Spread the love

अवधूत संत एवं महान तपस्वी श्री विनय ब्रह्मचारी जी महाराज एवं रामभद्राचार्य बालक बाबा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा, जय श्रीराम एवं बजरंगबली के जय घोष के नारों से गूंजायमान हुआ मुरारपट्टी और लालगंज

 

लालगंज(बलिया) । क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में प्राचीन परंपरा के अनुसार रबिवार को दीपावली के अवसर पर महावीर जयंती का विशाल झंडा जुलूस धूमधाम से निकाला गया। हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ शाम चार बजे बजरंगबली मंदिर से निकली शोभायात्रा का नेतृत्व महान विभूति संत विनय ब्रह्मचारी जी महाराज एवं रामभद्राचार्य बालक बाबा ने किया। जुलूस में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। हाथों में गदा, ध्वज-पताका लिए युवा जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।वही जय श्रीराम के जय घोष से डीजे की ध्वनि गुजती रही l

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम बजरंगबली का भव्य पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। दूसरे दिन दस दशक से चली आ रही परंपरा के अनुसार विशाल झंडा जुलूस मंदिर की परिक्रमा के बाद गांव से बाहर बीएसटी बंधे की ओर रवाना हुआ। वहां से बंधे के किनारे स्थित काली माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा सेमरिया ढाला होते हुए मुरारपट्टी शिव मंदिर पहुंची। वहां से लालगंज बाजार का भ्रमण करते हुए शक्ति धाम दुर्गा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

इसके बाद जुलूस गांव के बाहरी मार्ग से होते हुए पुनः बजरंगबली मंदिर पहुंचा। यहां युवाओं ने गदा और मुगदर का प्रदर्शन किया तथा कुश्ती में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ जुलूस का समापन हुआ।

जुलूस के दौरान दोकटी पुलिस पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। इस मौके पर रबिन्द्र पाठक, गिरधारी पाठक अभिषेक पाठक, सत्यम पाठक, अनुराग , देव पाठक, चुली तिवारी, दिलीप तिवारी सहित सैकड़ों युवाओं और बुजुर्गों ने सहभागिता निभाई। सुरक्षा व्यवस्था में लालगंज चौकी प्रभारी हरीश यादव , दोकटी के एसआई सहित दर्जनों महिला पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *