नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जेएनसीयू में क्विज प्रतियोगिता

Spread the love

बलिया । जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों से युवाओं को अवगत कराया गया। नशा की परिभाषा, प्रकार, दैहिक- मनोसंवेदनात्मक प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव आदि पर आधारित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परिसर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वयं एवं इष्ट- मित्रों को नशा से दूर रखने, समाज में उसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा कराया गया। विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. संदीप यादव, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय आदि परिसर के प्राध्यापक उपस्थित रहे। मुस्कान, रिया, हिमांशु, रामू, प्रदीप आदि विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के आयोजन में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *