एनसीसी कैडेटों ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान

Spread the love

बलिया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र किंगरा के निर्देशन में आयोजित शिविर का उद्देश्य युवाओं में सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने के साथ ही रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।शिविर में एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर 93 यूपी बटालियन के पीआई स्टाफ के साथ विभिन्न कॉलेजों से आए हुए बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के माध्यम से कैडेटों ने न केवल सामाजिक सेवा का संदेश दिया, बल्कि एनसीसी के मूलमंत्र “एकता और अनुशासन” की भावना को भी प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *