हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में एक अधेड़ महिला की रविवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत खबर सुनते ही घर-परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम गोपालपुर निवासी ममता चौबे (50) पत्नी स्व. नरसिंह चौबे शाम को खेत की ओर से शौच करके घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में हाईटेंशन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह करंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन रोने-बिलखने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *