रसड़ा (बलिया)।अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज की ओर से रविवार की देर शाम को गणिनाथ मंदिर परिसर में मद्धेशिया वैश्य गौरव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में कस्बा और ग्रामीण इलाकों के कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के सैकड़ों स्वजातीय छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों में काफी उत्साह दिखा।वैश्य समाज के युवा नगर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि समाज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस दौरान विनोद कुमार, सूर्यनारायण, संस्कार गुप्त, रीना गुप्ता, चांदनी गुप्ता, निधि गुप्ता, अमित गुप्त, विश्व बंधु गुप्त, कोमल गुप्त, राजेश गुप्त, गोपालजी, संतोष आर्य, सुजीत मद्धेशिया, झामलाल, रामबाबू गुप्त, विकास गुप्त, पुनीत गुप्त, सिंटू गुप्त, अमित आदि रहे।
मद्धेशिया वैश्य गौरव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने किया प्रतिभाग


