पेंशनधारक 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर देंगे धरना

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ, रसड़ा के श्रमिकों की बैठक रविवार को ब्रह्माईन सती स्थल पर आयोजित हुई। बैठक में पेंशनधारकों ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने, महंगाई भत्ता तथा मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा लागू करने की मांग दोहराते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि ईपीएस-95 के तहत अधिकांश श्रमिकों को मात्र 500 से 1200 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है, जो वर्तमान महंगाई में सम्मानजनक जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों का अंशदान फंड में जमा है और उसके ब्याज से बेहतर पेंशन उपलब्ध कराई जा सकती है।उन्होंने मांग की कि सभी ईपीएस-95 पेंशनधारकों को महंगाई भत्ते सहित 7,500 रुपये मासिक न्यूनतम पेंशन, पति-पत्नी को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा तथा 10 वर्ष की सेवा पूरी न कर पाने के कारण पेंशन से वंचित श्रमिकों को महंगाई भत्ते सहित 5,000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ दिया जाए।बैठक में वक्ताओं ने घोषणा की कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 5 अगस्त को ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के पेंशनधारक विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कर्मचारी और पेंशनधारक शामिल होंगे।बैठक में कमलेश श्रीवास्तव, अजय सिंह (जिलाध्यक्ष बलिया), फौजदार यादव, फूलबदन सिंह, वीरेंद्र पांडेय, हीरा मौर्य, देवेंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष मऊ) सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे। अध्यक्षता बृजा प्रसाद व संचालन श्रीराम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *