बलिया के नए जिलाधिकारी बने ज्ञानेंद्र सिंह

Spread the love

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2014 बैच के प्रोन्नत आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञानेंद्र सिंह इससे पहले पीलीभीत के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन के आदेश के बाद उन्हें पीलीभीत से स्थानांतरित कर बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक अनुभव के लिहाज से ज्ञानेंद्र सिंह को महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव रहा है। वह नगर आयुक्त, सहारनपुर के साथ-साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वहीं, वर्तमान बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के पद पर तैनाती दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *