धूमधाम से हुई डीएम मंगला प्रसाद सिंह की विदाई,ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान

Spread the love

बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अधिकारियों ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के कार्यकाल के दौरान उनकी कार्यशैली और अधिकारियों के साथ समन्वय की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहयोग मिला। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का अधिकारियों ने स्वागत करते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय के साथ जनपद के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। समारोह के अंत में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। माहौल में आत्मीयता और सम्मान का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार एवं समस्त एसडीएम, समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *