दुबहड़,(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसरिकापुर के पास चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के दौरान दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सोमवार के दिन पुलिस टीम ने चेकिंग ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे अण्डर पास, बसरिकापुर से रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो नि0 फुलवरियां पोस्ट फेरूसा थाना गोरखा जिला सारण, बिहार को 40 पेटी आफिसर्स च्वाइस अवैध अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 48 पाउच प्रत्येक पाउच 180 ML व 30 पेटी 8 PM अवैध अंग्रेजी शराब पत्येक पेटी मे 48 पाउच प्रत्येक पाउच 180 ML की कुल 70 पेटी में कुल 3360 पाउच कुल मात्रा 600 लीटर व एक अदद ट्रेक्टर स्टैण्डर्ड DI 355 लाल रंग व एक अदद प्रेशर ट्राली नीले रंग के साथ समय 02.07 बजे के आसपास पकड़ कर हिरासत में लिया गया। अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो निवासी फुलवरियां पोस्ट फेरूसा थाना गोरखा जिला सारण, बिहार के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 60(1)/63/72 आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया । पुलिस टीम में उ०नि०शुभेन्द्र कुमार सिंह,का० रवि मौर्या, का० सत्येंद्र यादव,का०आयुष जयसवाल एवं होमगार्ड रवि शंकर ठाकुर रहे।
दुबहड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद


