रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन (रसड़ा) के वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर में एल्डर कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद यादव व निर्वाचन अधिकारी भरत तिवारी की देखरेख में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया की तिथि की घोषणा की गई। चुनाव के लिए नामांकन व पर्चा वापसी तथा जांच 29 जुलाई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगी। मतदान एक अगस्त को सुबह दस बजे से तीन बजे तक तथा मतगणना उसी दिन साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक और इसके बाद पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। चेयरमैन के अनुसार नामांकन और मतदान के समय सभी प्रत्याशी, प्रस्तावक व मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उप्र द्वारा जारी परिचय पत्र लाना अनिवार्य है।इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, लालबहादुर सिंह आदि रहे।
अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के चुनाव की तिथि घोषित

