ब्रह्मलीन महंत की 21 वीं पुण्यतिथि पर हरिनाम संकीर्तन के बाद हुआ भंडारा

Spread the love

दयाछापरा( बलिया)।स्थानीय ग्राम पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी पर ब्रह्मलीन महंत सर्वेश्वर दास जी जी 21 वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति के बाद हवन पूजन संपन्न हुआ।तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें दूर दराज से आए साधु- संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।मठिया के वर्तमान महंत बालक दास जी महराज ने सभी आगंतुक साधु- संतों का सम्मान करते हुए अंगवस्त्र व दक्षिणा भेट की।उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना तथा आपसी सौहार्द का बढ़ावा देता है।इस दौरान ठाकुरवाड़ी परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा।कीर्तन और हवन पूजन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।साधु- संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर ब्रह्मलीन महंत सर्वेश्वर दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस मौके पर दुर्गा शंकर पांडेय,अंजनी पांडेय,अनिल पांडेय,बद्री साह सहित सैकड़ों ग्रामीण सेवा में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *