वृहद रोजगार मेले में 790 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर,1400 युवाओं ने लिया हिस्सा

Spread the love

बलिया। सेवा संकल्प अभियान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत फेफना विधानसभा क्षेत्र में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला दिनांक 24 सितंबर 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र, महरेंव, चितबड़ागांव, बलिया में आयोजित हुआ। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 32 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में लगभग 1400 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए अपना पंजीकरण एवं साक्षात्कार कराया। चयन प्रक्रिया के उपरांत निजी कंपनियों द्वारा 790 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. कैबिनेट मंत्री श्री दयाशंकर सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त एवं श्रीमती डॉ. सुषमा शेखर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की। वृहद रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। कार्यक्रम में युवाओं में रोजगार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन में श्री विवेकानन्द सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, श्री विकास कुमार, सहायक सेवायोजन अधिकारी सहित सेवायोजन कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *