गांव-गांव पहुंची विजय लक्ष्मी की जन आशीर्वाद यात्रा,सुनीं लोगों की समस्याएं

Spread the love

धतुरी टोला से शुरू होकर दोकटी, दलनछपरा और लालगंज होते हुए बहुआरा में हुआ समापन

लालगंज(बलिया)। पूर्व सांसद भारत सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी ने मंगलवार की सुबह बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। धतुरी टोला से शुरू हुई यात्रा दोकटी, बाजीदपुर, दलनछपरा और दलकी होते हुए लालगंज बाजार पहुंची। इसके बाद यात्रा बहुआरा पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा में भाग लिया।

यात्रा के दौरान विजय लक्ष्मी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य बैरिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना है। गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत की जाएगी और उनकी मांगों को पार्टी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को जानना जरूरी है, ताकि संबंधित मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जा सके। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की भागीदारी भी देखने को मिली।

गांवों तक पहुंचने और जनता से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा के जरिए विजय लक्ष्मी ने क्षेत्र के लोगों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *