बलिया में होगा 39.02 लाख पौधों का वृक्षारोपण, विशुनपुरा (प्रतापपुर) में होगा मुख्य कार्यक्रम

Spread the love

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 12 जुलाई, 2026 को प्रदेशभर में एक ही दिन 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में बलिया जनपद में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद में 12 जुलाई को विभिन्न स्थलों पर कुल 39,02,300 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का मुख्य कार्यक्रम विकासखंड दुबहड़ के अंतर्गत बांसडीह रोड के समीप स्थित ग्राम विशुनपुरा (प्रतापपुर) में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *