लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने का पीड़िता ने की जिलाधिकारी से शिकायत

Spread the love

बलिया।बैरिया तहसील अंतर्गत श्रीनगर मौजा जो चकबंदी में हैं वहां के चकबंदी लेखपाल द्वारा आई जी आर एस पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाकर भेजने से पीड़िता ने जिलाधिकारी बलिया से शिकायत की है जिस पर डीएम बलिया ने लेखपाल द्वारा रिपोर्ट की जांच एसीओ के माध्यम से कराकर जो भी गलत होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर निवासिनी विजया तिवारी पत्नी स्व जयराम तिवारी ने आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायत की थी कि मैं पूरे रकबे में सोलहवीं की हिस्सेदार हूं, मेरे पट्टीदार संतोष तिवारी,गोपाल नाथ तिवारी,हरेराम तिवारी,अखिलेश तिवारी ने संयुक्त खाते से 66 डिसमिल जमीन बिक्री कर दिए हैं और मेरा हिस्सा नहीं दे रहे रहे हैं।मै चकबंदी सीओ के न्यायालय में बंटवारा का मुकदमा दाखिल की हूं।यहां तक कि ये लोग अपनी आधी मकान खाता संख्या 3995 में तथा आधा मकान सरकारी जमीन अतिक्रमण करके बनवा लिए हैं जो गैरकानूनी है।उधर उर्मिला देवी पत्नी रामेश्वर माली बिना बंटवारा किए खाता संख्या 3994 में बैनामा कराया है उसका खतौनी में नामान्तरण भी नहीं हुआ है और जबरदस्ती अपना मकान बना लिया उसका मकान का भी कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर है।चकबंदी लेखपाल द्वारा बिना पैमाइश किए गलत रिपोर्ट लगाकर भेज दिया गया।वो मुझसे कहे कि मैं मौके पर आया हूं आप हस्ताक्षर बना दीजिए।मै जरीब लेकर आयेंगे तो पैमाइश करके उचित रिपोर्ट लगाकर भेज देंगे ।मै उनकी बातों में आकर हस्ताक्षर बना दी और गलत रिपोर्ट भेज दिए।

पिड़िता ने बताया कि मै जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह से लेखपाल की रिपोर्ट और अपना आवेदन दोनों प्रस्तुत करके लिखित शिकायत की वहां से मुझे आश्वासन मिला कि मै अपने स्तर से जांच करा रहा हूं जो उचित होगा वही होगा और गलत मिलने पर कठोर कारवाई की जाएगी।मुझे पूरा भरोसा है कि अब मुझे न्याय मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *