रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पकवाइनार द्वारा शुक्रवार को रसड़ा के गांधी पार्क में नि:शुल्क महा कैम्प का आयोजन किया गया।इस शिविर में चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों के 1250 मरीजों का परीक्षण कर उनका नि:शुल्क उपचार किया गया।महाकैम्प का शुभारंभ सुभासपा के प्रदेश महासचिव व बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज पकवाइनार के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रसड़ा ही नहीं बल्कि जनपद बलिया में किसी भी व्यक्ति का आकस्मिक सड़क दुर्घटना होती है तो भरपूर सहयोग किया जायेगा और उनका इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। व्यवस्थापक ने कहा कि जन सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। कैम्प में सुबह से ही इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मरीजों का उपचार रिसर्च सेंटर के चिकित्सक डॉ. शाहनवाज अहमद, डॉ. सुखवेन्द्र पाल सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. उमाशंकर वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अंकित सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, सुभासपा के कोषाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, मुकेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, अतुल विक्रम सिंह, वेदप्रकाश सिंह रिंकू, राजेश सोनी, सुशीला राजभर, अशोक सिंह, राजेश कुमार, विजय शंकर आदि रहे।संचालन दिनेश राजभर ने किया।
महाकैम्प में 1250 मरीजों की जांच कर किया गया उपचार

