इंजन की चपेट में आकर युवती की मौत 

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। नगर के आजाद नगर कालोनी के समीप रविवार की रात में लगभग सवा नौ बजे एक युवती की अप लाइट इंजन की जद में आकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। युवती की पहचान छितौनी मठिया निवासी राजेश कुमार राजभर की बेटी नीतू राजभर (19) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि युवती रात में परिजनों के साथ भोजन करने के बाद वह घर से निकल कर रेल लाइन की तरफ चली गई थी। इस दौरान बलिया से मऊ की जा रही इंजन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *