मुरारपट्टी के अमरेश पाठक बने सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी

Spread the love

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अरविंद राजभर के प्रति जताया आभार

लालगंज (बलिया) । बैरिया तहसील क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी अमरेश पाठक को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अमरेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *