रसड़ा, बलिया। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज, पकवाइनार के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालकर आमजन को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक किया। इस रैली में कैडेटों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” तथा “टीबी मुक्त भारत” जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व की जानकारी दी।रैली कालेज परिसर से प्रारंभ होकर पकवाइनार चौराहा एवं डायट परिसर होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, जनमेजय सिंह, डॉ. मो. अब्दुल रब सिद्दीकी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
एनसीसी कैडेटों ने निकाली ‘टीबी मुक्त भारत’ जागरूकता रैली

