रसड़ा (बलिया)। सजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी सहयोगी रहे स्थानीय नगर के महावीर अखाड़ा मोहल्ला के निवासी बलवंत सिंह का (73 वर्ष) की आयु बुधवार की रात लगभग आठ बजे मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।वह कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, व्यापारियों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना जतायी।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को भरौली घाट पर किया गया।इस दौरान श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षनारायण सिंह, भाजपा नेता वेदप्रकाश सिंह रिंकू, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन व पूर्व सांसद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल, टुनटुन सिंह, द्वारिका सिंह एडवोकेट, चंद्रशेखर सिंह, रामशब्द यादव एडवोकेट, इंद्रदेव प्रसाद एडवोकेट, भुवनेंद्र सिंह एडवोकेट, पीसी वर्मा, विजय शंकर यादव, विशाल चौरसिया, दीनानाथ सिंह, कृष्णानंद पांडेय, बच्चा तिवारी, दिनेश सिंह, सुधाकर तिवारी आदि ने शोक जताया।
सजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह के निधन पर चहुंओर शोक की लहर

