पूर्व पीएम के करीबी स्व. बलवंत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।सजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी रहे स्व. बलवंत सिंह के निधन पर शनिवार को स्थानीय गांधी पार्क में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मीकि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अखिलेश सिन्हा, अनिल सिंह पूर्व प्रमुख, राणा सिंह, चंद्रमा सिंह, रणजीत यादव, सुरेश राम, वेदप्रकाश सिंह रिंकू, संजय यादव, गुड्डू सिंह, विशाल चौरसिया,वशिष्ठ नारायण सोनी पूर्व चेयरमैन, वीरबल राम, रामशब्द यादव एडवोकेट, भुवनेंद्र सिंह एडवोकेट, शिवजी तिवारी, नागेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णानंद पांडेय, विजय शंकर यादव, अभय सिंह, मसूद आलम अंसारी, मनोज गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता श्याम बहादुर सिंह व संचालन पुरुषोत्तम यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *