सन फ्लॉवर स्कूल में बलिया बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया नमन

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। बलिया बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल, रसड़ा में कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रेसीडेंट एनपी श्रीवास्तव ने कहा कि 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाता है। यह दिन जिले के उन वीर सपूतों के अदम्य साहस, पराक्रम, निष्ठा, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने वर्ष 1942 में चित्तू पांडेय के नेतृत्व में ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते हुए बलिया में स्वतंत्र सरकार की स्थापना की थी।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत वर्ष में पहली आजादी बलिया को ही मिली।बलिया की धरती के अमर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सदैव याद किया जाता रहेगा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *