कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भृगृ मंदिर में किया पूजा पाठ

Spread the love

बलिया बलिदान दिवस में कल होंगे शामिल

बलिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बलिया पंहुचने पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बलिया के कारों सीमा पर माला पहनाकर स्वागत किया। अजय राय ने शहर के भृगृ मंदिर तथा दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ किया। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय के हो रहे नवीनीकरण निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक से कार्यो की जानकारी लेते हुए सराहना किया। अजय राय बुधवार को बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम तथा शहर के टाउन हाल में सेनानी समारोह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सचित्तानंद तिवारी,संतोष चौबे, मुन्ना उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, ओमप्रकाश तिवारी, विनोद सिंह, अब्दुल फैज, मंयक राय, सागर सिंह राहुल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *