अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर होगा लागू
बलिया। मौसम विभाग द्वारा जनपद में अत्यधिक वर्षा की संभावना के पूर्वानुमान को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 3 सितंबर 2026 को रेनी-डे अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों द्वारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर प्रभावी रहेगा।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यालयों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अत्यधिक बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।


