सोनभद्र में दुष्कर्म एवं लैंगिक अपराध में प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार

Spread the love

सोनभद। कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय बंद होने के उपरांत कार्यालय कक्ष में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपराधिक कृत्य करने के मामले में एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों से जानकारी लेने के बाद सरकारी शिक्षक टीपू सुल्तान को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया की दो दिन पहले शुक्रवार को कोन थाना पर अभिभावकों ने तहरीर देकर बताया की प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती कुड़वा में तैनात शिक्षक ने विधालय बंद होने के उपरांत कार्यालय कक्ष में नाबालिग छात्राओं को बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म के प्रयास व लैंगिक अपराध जैसे अशोभनीय एवं आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने फौरन सरकारी शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई। जांच के बाद पुलिस टीम आरोपी शिक्षक के गिरफ्तारी के लिए प्रयास में लगी थी। आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोन थाना पुलिस टीम ने आरोपी सरकारी शिक्षक 34वर्पीय टीपू सुल्तान पुत्र सैलानी, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज को तिलगुड़वा मोड़, कस्बा कोन से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *