घायल रेलकर्मी की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

बांसडीह(बलिया) ।  बासडीह बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर से घायल हुए बाइक सवार 30 वर्षीय रेलकर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची बांसडीह रोड पुलिस रेलकर्मी को जिला अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया । बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव निवासी रमेश राम के पुत्र राजनारायन भारती बाराबंकी जनपद में रेलवे में तकनीशियन पद पर कार्यरत हैं। राजनारायन देर रात बाइक से बलिया से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। बभनौली पेट्रोल पंप के पास राजनारायण की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को भी सूचना दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया। राजनारायन को परिजन मऊ लेकर जा रहें थे लेकिन रसड़ा मे ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। राजनारायन में रेलवे में कार्यरत थे तथा विभागीय कार्य से ही बाइक से मऊ गये थे। वहां से ही बाइक अपने गांव लौट रहे थे। राजनारायन पांच भाई में तीसरे नंबर पर थे तथा अविवाहित थे। राजनारायन के पिता गांव पर ही खेती करते हैं। एक दूसरे नंबर का भाई विकलांग भी हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *