रामलीला कमेटी रसड़ा की बैठक में मेला की तैयारी पर हुआ मंथन

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।रामलीला कमेटी रसड़ा की पहली बैठक श्रीनाथ मठ परिसर में मेला संरक्षक वशिष्ठ नारायण सोनी‌ व मेला मालिक रामजी स्टेट की देखरेख में संतोष जायसवाल की अध्यक्षता में‌ शनिवार की देर शाम को संपन्न हुई। इसमें रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।इस बार का रामलीला पहले से और बेहतर आयोजन करने पर जोर दिया गया।संरक्षक सोनी ने कहा कि एक बार फिर अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में भव्य तरीके से मेला लगेगा। मेला कमेटी के महामंत्री निर्मल कुमार पांडेय ने कहा कि पूरी सुंदरता व अनुशासन के साथ इस बार भी मेले का आयोजन होगा। कमेटी के प्रत्येक सदस्य जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निर्वहन करेंगे। इस दौरान कमेटी के मुख्य संरक्षक कौशलेंद्र गिरि महाराज, मनोज पांडे उर्फ टुना बाबा, नगेंद्र सोनी, गुड्डू तिवारी, बीरबहादुर सोनी, संदीप कसेरा, मनौव्वर अली, अशोक गुप्त, संतोष सोनी, दिनेश सिंह, भुवनेश्वर बरनवाल, रामचंद्र गुप्त, राजेन्द्र सोनी, रजत गुप्त, धर्मेंद्र उर्फ सेठ, मिंटू अग्रवाल, धीरज सिंह, श्रवण जायसवाल, इकबाल अंसारी, दाऊद अंसारी, रितेश जायसवाल, विश्वनाथ वर्मा उर्फ गोलू, अशोक जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, अमर श्रीवास्तव, राधेश्याम वर्मा, राजेश गोंड, जितेन्द्र तिवारी, रविशंकर गुप्त, लवकुश प्रसाद मद्धेशिया, अमन सोनी आदि रहे। संचालन मेला संयोजक अविनाश सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *