बांसडीह(बलिया)। क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने निजी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट 67 में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा निजी वीडियो बिना मेरी सहमति व अनुमति के केवरा गांव के अजीत मिश्रा चंदन के द्वारा व्यक्तिगत रूप से वायरल किया जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि मैने उनसे फोन से सम्पर्क किया तो मेरे बातचीत के दौरान उन्होने स्वीकार्य किया कि मेरे पास आपका अश्लील वीडियो था जिसमें आपका वीडियो काल पर बात चीत के दौरान का है । जिसमें आपका अश्लील वीडियो बाथरूम में स्नान करने का है और उसमें बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी संरया गांव निवासी गणेश गुप्ता का वीडियो काल पर बात करने का बताया है। जिसके बातचीत का आडियो एवं वीडियो मेरे पास सबूत के तौर पर है । अजीत मिश्रा चन्दन ने एसएचओ बांसडीह के सामने भी इस बात को कबूल किया है कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी आलोक सिंह (मोनू ) के द्वारा मेरे वाट्स एप पर भेजा गया था। महिला ने आरोप लगाया कि पूरे घटना क्रम में गणेश गुप्ता, अजीत मिश्रा (चन्दन), आलोक सिंह (मोनू) के मिली भगत से मेरे अश्लील वीडियो को प्रसारित किया गया एवं मेरी निजता अस्मिता एवं समाजिक प्रतिष्ठा को गम्भीर छति पहुंचाया गया है । महिला ने इन आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग किया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।


