लालगंज(बलिया) । खपड़िया बाबा समाधि आश्रम संकीर्तन नगर, श्रीपालपुर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरिहरानन्द जी महाराज की पावन उपस्थिति में खपड़िया बाबा की समाधि पर भब्य रूप से गुरु पूजन,आरती तथा अभिषेकात्मक लधू रूद्र एक दर्जन आचार्य बिद्वान पंडितो जोगिंन्द्र दुबे, मिथिलेश दुबे, राममूर्ति पाण्डेय मांनस पंडित, अनिल उपाध्यय, आदि द्वारा कराया गया ततपश्चात संकीर्तन, भजन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने भक्तो ने स्वामी हरिहरानन्द जी के गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर भब्य आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वामी हरिहरानन्द जी ने अपने प्रवचन में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही मानव जीवन को ज्ञान, सत्य और मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पूरे आश्रम परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा। संकीर्तन और भजनों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ईसी क्रम मे रामनुज आश्रम शिवपुर कपूर दीयर पर भक्तो ने श्री श्री 1008 की राधाकृष्णाचार्य ब्रम्हचारी जी का श्रधांलुओं ने फूलमाला पहनाकर आशीर्वाद लिया l
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में प्रमुख कन्हैया जी सिंह धर्मबीर उपाध्याय, संतोष सोनी दीपक सिंह, राजू सिंह,सुशील तिवारी, धर्मपाल सोनी, बंश रोपन यादव, पीयूष यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा आश्रम श्रद्धा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

