लालगंज(बलिया) । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश पूर्वांचल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं सह सांसद अरुण भारती उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बलिया जनपद के मुरारपट्टी निवासी अमरेश पाठक को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का मुख्य मीडिया पैनलिस्ट एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से पार्टी को पूर्वांचल में और अधिक मजबूती मिलेगी।
अमरेश पाठक ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

