चिलकहर में ब्लॉक स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” की निकाली गई रैली 

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। चिलकहर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ हुआ।खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद व खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार सिंह ने रैली को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस रैली में शामिल लगभग 530 बच्चे अपने हाथों में शिक्षा के महत्व से संबंधित विभिन्न नारों लिखीं तख्तियां लेकर इलाके में भ्रमण किया। रैली में एक भी बच्चा छूटा-संकल्प हमारा टूटा, शिक्षा है अनमोल रतन-पढने की सब करो जतन जैसे नारे लगाते हुए नवीन नामांकन के लिए अभिभावकों को जागरूक किया। साथ ही पम्पलेट भी ग्रामीणों में वितरण किया गया।यह रैली बी.आर.सी. चिलकहर से शुरू होकर मुख्य बस्ती, भवानी मां स्थान, हनुमान मंदिर से होते हुए पुनः बी.आर.सी. परिसर में समापन हुआ।खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 3 साल के बच्चों को बाल वाटिका से जोड़ने और सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन (0 ड्राप आउट) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।खण्ड विकास अधिकारी चिलकहर ने बताया कि यह अभियान विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के तहत चलाया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।पहली बार 3-5 वर्ष के नन्हें बच्चों को बाल वाटिका के माध्यम से स्कूल से जोड़ा जा रहा है। कहा कि ग्रामीणों ने भी सकारात्मक सहयोग देकर इस अभियान के अंतर्गत बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने के लिए सहमति दी है।बच्चों में नवीन नामांकन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापन किया व सबको शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित संकल्पित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ चिलकहर के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, बलवंत सिंह, पवन सिंह, अनिल सिंह, सत्यजीत सिंह, सुरेश आजाद, राधेश्याम सिंह, सतीश कुमार सिंह, शिवजन्म यादव, दिग्विजय सिंह, संजय वर्मा, दीनबंधु सिंह, संजय सिंह, धनंजय सिंह, रामप्रकाश तिवारी, जयमंगल यादव, विनोद गुप्ता, विनय कुमार बिसेन, विश्वामित्र वर्मा, सुनिल वर्मा, कार्यालय सहायक रिंकी सिंह, संतोष सिंह, जयंत सिंह, गौरव गुप्ता, राकेश कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *