रसड़ा (बलिया)। स्थानीय ब्लॉक के चंद्रदीप सिंह डवाकरा हॉल में शुक्रवार को रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सचिव समेत कर्मचारियों ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में बीडीओ शिवांकित वर्मा, बीईओ पवन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव, सतीश सिंह, रणधीर सिंह, सत्यनारायण यादव, दिनेश तिवारी, प्रशांत प्रजापति, पंकज सिंह, शमशाद अहमद, गुड्डू सिंह, गणेश गुप्त, हाफिज सलामुद्दीन, भरत गुप्त, अरुण सिंह, नितिन सिंह, अजय कन्नौजिया, जयराम चौहान, रमाकांत सिंह, इंद्रजीत सिंह, लालबहादुर राजभर, भोला सिंह, राजेश उपाध्याय, नथुनी सिंह, हर्षदेव आदि रहे।
रसड़ा के दिवंगत विधायक को ब्लॉक प्रमुख व प्रधानों ने दी श्रद्धांजलि


