लालगंज (बलिया)। श्रीकुंजविद्यापीठ बहुआरा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि युवा नेता डाॅ. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर पूरा बिद्यालय परिषर देसभक्ति मे सराबोर रहा ।

इस अवसर पर डाॅ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे लाखों देशभक्तों का त्याग, संघर्ष और बलिदान है।

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य हमारे बच्चों और युवाओं के हाथों में है। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। युवा शक्ति यदि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता।

डाॅ. सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए बिद्यालय के डायरेक्टर सुनील तिवारी एवं प्रधानाध्यापक सुरुज ओझा सहित बिद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंज उठा।

बिद्यालय के छात्र /छात्राये एवं नौनीहाल बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम नाटक,झाकी, ग्रुप डांस,देशभक्ति गीत प्रस्तुत की
बिद्यालय की छात्रायें “झासी की रानी लक्ष्मी लक्ष्मीबाई का मंचन किया तो छात्रों ने “हर मैदान फतह गाने की धून ” हम बक्त बदल देंगे जज्बात बदल देंगे पर “पिरामिड ड्रिल ” प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।”नौनीहाल बच्चो ने चिक चिक बम पर ग्रुप डांस की अद्भुत प्रस्तुति की । कार्यक्रम मे एंकर की भूमिका बिद्यालय शिक्षिका मुस्कान गुप्ता एवं शिक्षक नरेन्द्र सिंह ने की कार्यक्रम की सफल ब्यवस्था मे रूद्रेश तिवारी, किरन मौर्या, निशा यादव सहित सभी शिक्षको ने अहम भूमिका निभायी l बिद्यालय के प्रधानाध्यापक सूरज ओझा सभी ने अभिभावको एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा डायरेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया ।


