बच्चो ने बनाया विभिन्न प्रकार के रंगोली

Spread the love

बांसडीह( बलिया) । यूनिक मांटेसरी जू०हाई स्कूल के परिसर में शनिवार को विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर समाज में ज्वलंत एवं संवेदनशील मुद्दों की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया। जबलपुर नौका दुर्घटना में मां बेटे के संघर्षों को उकेर कर सबको भाव-विभोर एवं द्रवित कर दिया। वहीं छात्र -छात्राओं ने बेटियों के साथ होने वाले अन्याय व भेदभाव को रंगोली में बनाकर सबका ध्यान खींचा। छात्र -छात्राओं ने पर्यावरण,नारी सशक्तिकरण,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,यातायात के नियमों, भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों इत्यादि की रंगोली बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

रंगोली बनाने वाले छात्र -छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य पवन तिवारी, अनिल गुप्ता, अजित कुमार सिंह, सूरज सिंह,अनीश, दिनेश कन्नौजिया, प्रिया गुप्ता, आंचल, शाहीन,अनामिका, संजय यादव, चन्द्रशेखर यादव,शारदा नन्द मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अमित वर्मा,खैरूद्दीन, अक्षय वर्मा, मनोज पाण्डेय संतोष वर्मा, शिवनाथ भारती आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *