एनसीसी कैडेट्स ने निकाली टीबी मुक्त भारत जागरूकता रैली, साइबर सुरक्षा के गुर भी सीखे

Spread the love

रसड़ा(बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज, पकवाइनार में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-291 के सातवें दिन सोमवार को कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही कैडेट्स के लिए साइबर सिक्योरिटी पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। रैली कैंप परिसर स्थित बाबा रामदल सूरज देव स्मारक पी.जी. कॉलेज से प्रारंभ होकर पकवाइनार बाजार होते हुए पुनः कैंप परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षण, निःशुल्क उपचार, स्वच्छता, मास्क के उपयोग तथा पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया।रैली के बाद पकवाइनार पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया एवं रसड़ा कोतवाली की साइबर टीम द्वारा कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, अनजान लिंक पर क्लिक करने तथा ओटीपी एवं यूपीआई से जुड़े साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए।

साइबर टीम ने कैडेट्स को सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से होने वाले संभावित खतरों के प्रति भी सचेत किया। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।इस अवसर पर सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार रामनिशान, सूबेदार विजय कुमार, कैप्टन रविशंकर, लेफ्टिनेंट लेफ्टिनेंट कमलाकांत, लेफ्टिनेंट पंकज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट ज्ञान प्रकाश भारती, लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार, सेकेंड अफसर आशीष कुमार यादव, जनमेजय सिंह, हेमंत कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, आर्यन सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *