व्यापारियों की एकजुटता से ही समस्याओं का होगा समाधान

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। व्यापार कल्याण समिति रसड़ा की मासिक बैठक रविवार को समिति की स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर कार्यवाहक अध्यक्ष गोपालजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों को समिति से जोड़ने के लिए चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।समिति के संरक्षक सुरेश चन्द ने नये सदस्यों को शामिल कर कार्यकारिणी के विस्तार की योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर समिति को मजबूत बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने और उसका समाधान के लिए संगठित प्रयास पर जोर दिया। अध्यक्ष मोहम्मद युनूस ने त्योहारी सीजन में आनलाइन खरीदारी की जगह स्थानीय बाजारों से सामानों की खरीदारी करने की अपील करते हुए लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया। महामंत्री आशुतोष सोनी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर व्यापारियों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन को और सक्रिय बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्तार अहमद, नूर अली, दुर्गेश कुमार गुप्त, शौकत अली, अनिल कुमार मद्धेशिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *