दयाछपरा(बलिया)।ग्राम पंचायत के मां काली मंदिर पर सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा किया गया जिसमें अनेकों कीर्तन गायकों ने अपने अपने अंदाज में गायकी कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।शुक्रवार के दिन क्षेत्र के कर्मकांड के विद्वान गिरिजेश तिवारी ने षोडशोपचार विधि से मां काली का पूजन कराया।तत्पश्चात भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें साधु संतों के अलावा भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल पांडेय,दुर्गा शंकर पांडेय,कन्हैया जी,भगवान जी पांडेय,भिखारी वर्मा,राजकुमार गोंड,अमर गुप्ता,छोटू पांडेय आदि सेवा में लगे रहे।
हर्षोल्लास के साथ श्रावणी पूजा संपन्न


