दयाछपरा(बलिया)।आकाशवाणी के जाने पहचाने न्यूज़ रीड पंचदेव पांडेय का गुरुवार को निधन हो गया।दयाछपरा के मूल निवासी पंचदेव पांडेय ने गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।निधन की खबर सुनते ही आकाशवाणी से जुड़े लोगों और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
पंचदेव पांडेय सन 1963 में आकाशवाणी के वाराणसी केंद्र से उद्घोषक के रूप में अपने कैरियर की शुरुवात की और बाद में समाचार वाचन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 1983 में पंचदेव पांडेय दिल्ली आ गए।इसके बाद आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र से हिंदी समाचार वाचक के रूप में लंबे समय तक सेवा दिए।उनकी आवाज आकाशवाणी के श्रोताओं के लिए वर्षों तक परिचित रही।वे आकाशवाणी के सुपरिचित समाचार वाचकों में गिने जाते थे।
पंचदेव पांडेय ने सन 1997 में आकाशवाणी की सेवा से अवकाश ग्रहण किया था।रेडियो से उनका लंबा जुड़ाव उनके पेशेवर जीवन की खास पहचान रही।
पंचदेव पांडेय के परिवार का जुड़ाव उनके अवकाश ग्रहण करने के बाद भी जारी रहा।उनके बेटे विमलेंदु पांडेय ने समाचार वाचक के रूप में पिता की परम्परा को आगे बढ़ाया।अभी हाल में ही बिमलेंदु पांडेय ने आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र से समाचार वाचक के पद से अवकाश ग्रहण किया है।पंचदेव पांडेय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


